{"_id":"63f464ab97d1484314010047","slug":"the-website-of-haj-application-is-slow-there-is-a-problem-10-forms-are-being-filled-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haj Yatra: हज आवेदन की वेबसाइट में हो रही दिक्कत, भरे जा रहे फॉर्म लेकिन अभी तक इतने लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haj Yatra: हज आवेदन की वेबसाइट में हो रही दिक्कत, भरे जा रहे फॉर्म लेकिन अभी तक इतने लोगों ने किया आवेदन
Tue, 21 Feb 2023 12:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:37 PM IST
सार
हजयात्रा 2023 के तहत हज फॉर्म भरवाने के लिए बनारस की तीन संस्थाएं पूर्वांचल भर के आवेदकों की मदद में लगी हैं। आवेदकों का कहना है कि वेबसाइट शुरू के तीन दिनों तक चली ही नहीं।
विज्ञापन
हज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेबसाइट की गति धीमी होने से हज आवेदकों को परेशानी हो रही है। सर्वर स्लो होने की वजह से कवर नंबर भी जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। अब तक जिले में सात सौ आवेदन फॉर्म ही भरे जा सके हैं। आसपास जिलों में भी लोग आवेदन के लिए परेशान हैं।
हजयात्रा 2023 के तहत हज फॉर्म भरवाने के लिए बनारस की तीन संस्थाएं पूर्वांचल भर के आवेदकों की मदद में लगी हैं। आवेदकों का कहना है कि वेबसाइट शुरू के तीन दिनों तक चली ही नहीं। इसके बाद इसमें थोड़ा सुधार हुआ लेकिन सर्वर स्लो होने की वजह से परेशानी हो रही है। प्रयागराज व मऊ को छोड़कर बाकी जिलों में अब तक हज आवेदन सौ से भी कम हुए हैं। पूर्वांचल हज सेवा समिति ने अब तक पूर्वांचल में 16 केंद्रों से करीब 900 फॉर्म भरवाएं हैं। यूपी हज सेवा समिति के महासचिव इमरान ने बताया कि बनारस में सात और अन्य जिलों में भी 14 केंद्रों करीब साढे़ सात सौ फॉर्म भरे गए हैं।
दो दिन परेशान होने के बाद फॉर्म भर पाया है। कई बार फॉर्म भरा लेकिन सब्मिट ही नहीं हो पा रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद दूसरे दिन रात में भर पाया। - अब्दुल कलाम कोयला बाजार
विज्ञापन
सर्वर की समस्या से परेशान थे। दिन भर प्रयास करने के बाद रात में आवेदन हो पाया। इसके लिए खिदमतगारों की मदद लेनी पड़ी। - नासिर अहमद, आदमपुरा पुलिस चौकी
किसी जायरीन को दिक्कत हो रही है तो वे हज खिदमतगारों से संपर्क करें। उनको मदद मिलेगी। आवेदन की तिथि अभी बढ़ने की उम्मीद नहीं है। - सरवर सिद्दीकी, सदस्य, उप्र हज कमेटी
हज के लिए आवेदन दो माह देर से शुरू हुआ है। इसकी वजह से जायरीन फॉर्म भरने को लेकर परेशान हैं। शुरू में वेबसाइट नहीं चल पा रही थी। भरे गए आवेदन अपलोड नहीं हो रहे थे। अब थोड़ा सुधार हुआ हैै। - हाजी अदनान खान, महासचिव, पूर्वांचल हज सेवा समिति