फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The weather changed due to drizzle with moist winds

नम हवाओं के साथ बूंदाबांदी से बदला मौसम

Fri, 11 Jun 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The weather changed due to drizzle with moist winds
मानसून इस बार जिले में 20 जून तक दस्तक दे सकता है और अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पहले 15 जून तक प्री मानसून की बारिश भी देखने को मिल सकती है। बृहस्पतिवार को नम हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर बाद अचानक बदले मौसम से गर्मी से तो राहत मिली ही, तापमान में भी कमी आई है। प्री मानसून में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले माह दो चक्रवाती तूफानों की वजह से तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद से फिर तेज धूप, उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग ने पूर्वांचल में 13 जून तक हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसका असर अभी से दिखने लगा है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम भी बन रहा है, इस वजह से मौसम में बदलाव होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही और दोपहर में बूंदाबांदी से थोड़ी देर के लिए उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी नम हवाओं की वजह से मौसम बदला है। 13 जून तक तेज हवा के साथ बारिश भी होने के पूरे आसार हैं। यह प्री मानसून की बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बृहस्पतिवार को कम होकर 35.8 तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed