फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The water level of the Ganges just 90 cms away from the danger mark the Ghats submerged

डराने लगा गंगा का जलस्तर: वाराणसी में खतरे के निशान से सिर्फ 90 सेंमी दूर, घाट डूबे, घरों में घुसा पानी

Sat, 20 Aug 2022 11:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 Aug 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges just 90 cms away from the danger mark the Ghats submerged
जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला
गंगा का रुख अब डराने लगा है जिसके चलते गंगा सहित वरुणातटवासी सहमे हुए हैं। बढ़ता जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 90 सेंटी मीटर दूर रह गया है। जलस्तर में बढ़ाव के चलते वरुणा में पलट प्रवाह तेज हो गया है और इसके कारण  वहां की आबादी का पलायन भी शुरू हो गया है। घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


वरुणा क्षेत्र के नखी घाट, दीनदयालपुर, मीरा घाट, में रहने वाली आबादी अपना-अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगी हैं।  इधर, 84 घाटों को डूबो चुकी गंगा अब सड़कों व गलियों के रास्ते शहरी आबादी की ओर भी रुख कर चुकी हैं। दशाश्वमेध घाट स्थित अतिप्राचीन सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर का अब कुछ ही हिस्सा पानी में डूबने से बचा हुआ है।
विज्ञापन

The water level of the Ganges just 90 cms away from the danger mark the Ghats submerged
वरुणा पार घरों के दरवाजे तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर काशी के महाश्मशान घाटों पर शवदाह के लिए दिक्कत बढ़ गयी है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्रघाट पर शवदाह के लिए दो से ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पर जहां ऊंचाई पर स्थित मचान में चिताएं जल रही हैं तो दूसरी ओर हरिश्चंद्र घाट के ठीक ऊपर संकरी गली में शवदाह हो रहा है। वहां जगह कम होने के कारण एक बार में एक ही चिता जलायी जा रही है।

पानी बढ़ने के बावजूद गंगा स्नान करने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी है। दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इधर, नए अस्सी घाट के सबसे बड़े प्लेटफार्म पर पानी घुटने से ऊपर रहा। वहां, कुछ लोग घुटने भर पानी में खड़े होकर सेल्फी लेते दिखे। हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस ने ऐसे लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया।

The water level of the Ganges just 90 cms away from the danger mark the Ghats submerged
बाढ़ के पानी में से होकर निकलता शख्स - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के डेली फ्लड बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.10 मीटर दर्ज किया गया था जो कि बीते 24 घंटों की अपेक्षा लगभग सवा मीटर बढ़ हुआ था। वहीं, सुबह से रात तक जलस्तर के बढ़ाव की रफ्तार लगातार बदलती रही। सुबह आठ बजे जलस्तर 68.6 मीटर रहा जो कि प्रतिघंटे छह सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ते हुए मध्याह्न 12 बजे तक 68.84 मीटर जा पहुंचा था।

इसके बाद रफ्तार कुछ हुई और 4.3 सेंटीमीटर की गति के साथ अपराह्न तीन बजे 68.97 मीटर दर्ज किया गया। बढ़ाव की रफ्तार का कम होना इसके बाद भी जारी रहा और तीन सेंटीमीटर की गति से जलस्तर सायं छह बजे 69.06 मीटर पहुंच गया था। सायं छह बजे बाद बढ़ाव की रफ्तार सुबह की अपेक्षा आधे से कम रह गयी थी। रात आठ बजे तक जलस्तर प्रतिघंटे दो सेंटीमीटर की गति से बढ़त बनाते हुए 69.10 मीटर का आंकड़ा बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed