फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The war between Ram and Ravana went on for 35 minutes, seeing the crowd going out of control, the effigy of Dashanan was burnt 10 minutes ago.

Varanasi News: 35 मिनट चला राम और रावण का युद्ध, भीड़ बेकाबू देख 10 मिनट पहले दशानन का पुतला किया दहन

Mon, 14 Oct 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
The war between Ram and Ravana went on for 35 minutes, seeing the crowd going out of control, the effigy of Dashanan was burnt 10 minutes ago.
गाजीपुर। जिले में विजय दशमी का पर्व शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर के लंका मैदान और बाहर एक लाख लोगों की भीड़ जुट गई। बाहर और मैदान में एक लाख की भीड़ बेकाबू होती देख प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। अंतत: स्थिति यह हुई कि 35 मिनट चले युद्ध के बाद प्रशासन ने समिति से अनुरोध करते हुए निर्धारित समय से दस मिनट पहले ही दशानन पुतला दहन कराने को कहा और वे तैयार हो गए। परंपरानुसार डीएम-एसपी ने बटन दबाकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

पुतला दहन होते ही उपस्थित लोग जय श्रीराम का जयकार करने लगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

मेला देखने के लिए दोपहर बाद से लोगों का घरों से निकलने का क्रम शुरू हो गया था। भीड़ अनुमान लगाते हुए पुलिस ने लंका मैदान के दो गेटों को बंद करा दिया था। शाम चार बजे सभी गेट खोल दिए गए। शाम छह बजे तक मैदान खचाखच भर गया था। दशानन का 60 फीट ऊंचा पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना था। रावण दहन का समय नजदीक आते ही लोगों में पुतले के पास जाने की होड़ मच गई थी। रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा लोगों से धैर्य रखने की अपील करते रहे। रात सात बजे बाजे-गाजे के साथ भगवान श्रीराम लक्ष्मण के साथ रावण के पुतले के पास पहुंचे। इसके बाद सवा सात बजे राम और रावण युद्ध प्रारंभ हुआ। दोनों तरफ से तीर की बौछार शुरु हो गई। करीब 35 मिनट तक चले युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। भगवान राम के साथ मंच पर परिवार समेत मौजूद डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डा. ईरज राजा ने शाम 7.50 आठ बजे बटन दबाकर रावण के विशाल पुतले को आग के हवाले किया। इसी तरह मुहम्मदाबाद, जमानिया, औड़िहार, भीमापार, सादात, कासिमाबाद, खानपुर, मरदह, करंडा, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, बहादुरगंज, दुबिहा, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, देवकली, सिधागरघाट, नंदगंज, सेवराई, बारा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed