फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The vision of a self-reliant and developed nation is necessary

Varanasi News: आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना जरूरी

Sun, 19 Jan 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The vision of a self-reliant and developed nation is necessary
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने शनिवार को विकसित भारत @2047: राष्ट्र का बदलता भविष्य पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने अपने पुस्तक में की गई विकसित भारत की परिकल्पना की बातें साझा कीं। विकसित भारत की दिशा में बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग के प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रो. अजीत कुमार शुक्ल, डॉ. आयुष कुमार के संपादन में इस पुस्तक का प्रकाशन हुआ। कुलपति ने कहा कि यह पुस्तक एक दृष्टि है, जो भारत को 2047 तक एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में देखने की परिकल्पना करती है। वर्ष 2047 में भारत का लक्ष्य न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी मजबूत होना है। अतिथियों का स्वागत संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ. आयुष कुमार, प्रो. अशोक कुमार मिश्र, प्रो. कृपा शंकर जायसवाल, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed