फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Vedic Science Centre should not only be a degree granter but also a promoter of new research.

Varanasi News: वैदिक विज्ञान केंद्र केवल डिग्री देने वाला नहीं, नए शोध कराने वाला बने

Tue, 17 Mar 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The Vedic Science Centre should not only be a degree granter but also a promoter of new research.
बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वैदिक विज्ञान के स्वरूपों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वैदिक विज्ञान केंद्र को केवल डिग्री देने वाला केंद्र नहीं बल्कि नए-नए शोध करने और कराने वाला केंद्र बनना चाहिए। श्रीलालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने कहा कि यदि पर्यावरण को (वेद विदित) माता के तुल्य माना जाए तो हम पर्यावरण को दूषित नहीं करेंगे। त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के प्रो. श्यामनारायण ने कहा कि विश्व के सभी विषय वेद में समाहित हैं। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रो. रामाकांत पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का परीक्षण करने की आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल ने कहा कि वैदिक अध्ययन के माध्यम से हम वैज्ञानिकों को समाज के विकास और रक्षा के लिए एक शस्त्र प्रदान कर रहे हैं। स्वागत प्रो. विनय कुमार पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विवेक पाठक ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed