फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The utility of the portal itself increased during the Corona period

कोरोना काल में बढ़ी स्वयं पोर्टल की उपयोगिता

Sun, 13 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The utility of the portal itself increased during the Corona period
कोरोना काल में विश्वविद्यालयों में यूजी और पीजी के करीब 123 पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन करने के यूजीसी के फैसले के बाद अब छात्र छात्राओं को इसमें दाखिले की प्रक्रिया सहित अन्य अहम जानकारियां दी जा रही हैं। शनिवार को इसके लिए बीएचयू की ओर से आयोजित वेबिनार में यूजीसी चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह ने छात्रों के लिए स्वयं पोर्टल को उपयोगी बताया और इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बीएचयू में मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक चिंता और कल्याण पर गठित कोविड टास्क फोर्स कमेटी की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया। प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में छात्रों की सुरक्षा हम सबकी प्राथमिकता है और उनका पठन-पाठन सुचारु रूप से चलता रहे इसके लिए उनका मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है। बीएचयू के प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है इससे हमारे शरीर पर प्रतिकूल स्थितियां हावी नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन

मनोचिकित्सा विभाग के प्रो. संजय गुप्ता ने कहा कि जीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते हैं और समय के साथ सब कुछ अच्छा होता है। कोरोना बीमारी लंबे समय तक चलने वाली नहीं है ऐसे में मानसिक स्थितियों को सकारात्मक के साथ सही रखना होगा। इस दौरान स्वयं पोर्टल के कोऑर्डिनेटर प्रो. विवेक सिंह, डॉ. संजीव सराफ, प्रो. केके सिंह, प्रो. आनंद चौधरी, तारा सिंह, अखिल मिश्रा, डॉ. पुष्पा कुमारी मालवीय, डॉ. अमिता, डॉ. कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed