फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The use of AI in the health sector will improve facilities

Varanasi News: स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल से बेहतर होगी सुविधा

Sun, 15 Feb 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The use of AI in the health sector will improve facilities
आईएमएस बीएचयू के टेलीमेडिसिन के क्षेत्रीय संसाधन केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की उपयोगिता पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। इससे जांच और इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

केएन उडुप्पा सभागार में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में निदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रासंगिक है। स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यशालाएं उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने आने वाले दिनों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एआई की उपयोगिता बढ़ाने से जुड़े कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया। मैक्स ऑफ कैंसर केयर यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. हर्षित गर्ग ने कहा कि मेडिकल शोधकर्ताओं को एआई की सहायता से गुणवत्तापूर्ण शोध करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमता, मशीन लर्निंग से रोबोटिक सर्जरी और न्यूरल नेटवर्किंग के उपयोग की चर्चा की। स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरानप्रो. ललिता चौधरी, प्रो. रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed