फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The two masters of the cruise became the charioteer of the Prime Minister on the waves of the Ganges

गंगा की लहरों पर प्रधानमंत्री के सारथी बने क्रूज के दो मास्टर

Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The two masters of the cruise became the charioteer of the Prime Minister on the waves of the Ganges
दो दिवसीय दौरे पर काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अधिकतर समय मां गंगा की गोद में ही व्यतीत किया। इस दौरान गंगा की लहरों पर सवार प्रधानमंत्री के सारथी अलकनंदा और विवेकानंद क्रूज के दो मास्टर बने। यही नहीं, सोमवार रात 12 बजे जब प्रधानमंत्री विवेकानंद क्रूज से उतरे तो मास्टर सहित क्रूज के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के धन्यवाद कहने से क्रूज के निदेशक सहित सभी कर्मी आह्लादित हैं।
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी खिड़किया घाट पर सुबह 11.40 बजे पहुंचे और अलकनंदा क्रूज से ही ललिता घाट आए। इस दौरान महज ढाई घंटे ही प्रधानमंत्री धाम में रहे, उसके बाद वह दोबारा ललिता घाट से अलकनंदा क्रूज से शाम 4.05 बजे रविदास घाट पहुंचे। एक घंटे की यात्रा अलकनंदा क्रूज से करने के बाद उतरते वक्त प्रधानमंत्री ने क्रूज के मास्टर स्वजीत मंडल को धन्यवाद दिया। बरेका में लगभग डेढ़ घंटे के विश्राम के बाद प्रधानमंत्री दोबारा शाम साढ़े छह बजे के बाद रविदास घाट आए और यहां विवेकानंद क्रूज पर 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गंगा आरती, आतिशबाजी और लेजर शो सहित घाटों की आभा को निहारा। रात 12 बजे जब पुन: रविदास घाट पर आकर विवेकानंद क्रूज से प्रधानमंत्री उतरे तो क्रूज के मास्टर ननतू सरकार के सारथी बने रहने को लेकर के लिए अभार जताया।
विज्ञापन

गर्व है कि प्रधानमंत्री के हम तीसरी बार सारथी बने
अलकनंदा क्रूज के मास्टर स्वजीत मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री को जलयात्रा कराने का तीसरी बार सौभाग्य मिला। चूंकि हमारे केबिन के बगल से ही होकर प्रधानमंत्री ऊपरी मंजिल पर पहुंचे, इस दौरान जब वह ऊपर से नीचे उतरे तो हाथ हिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानमंत्री की सादगी का कोई जोड़ नहीं है। गर्व है कि हम उनके सारथी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के सादगी का हो गया कायल
विवेकानंद क्रूज के मास्टर ननतू सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक समय हमारे क्रूज पर ही बिताया। इस दौरान दो घंटे घाटों का भ्रमण करने के बाद चार घंटे तक मुख्यमंत्रियों के संग उनकी बैठक चली। कोलकाता निवासी ननतू ने बताया कि जीवन में पहली बार प्रधानमंत्री को छह घंटे से अधिक समय तक क्रूज पर भ्रमण कराया। प्रधानमंत्री ने जाते वक्त मुझे धन्यवाद दिया। उनकी इस सादगी का मैं कायल हो गया।

पीएम ने क्रूज की व्यवस्थाओं को जाना
अलकनंदा व विवेकानंद क्रूज को संचालित कराने वाले निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि यह तीसरा अवसर था कि प्रधानमंत्री को जल यात्रा कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने क्रूज की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को जाना। विकास मालवीय ने बताया कि नदी में चलने वाले क्रूज पर मास्टर होते हैं और समुद्र में चलने वाले क्रूज पर कैप्टन तैनात होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed