फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The thief who entered the bank ran away after hearing the siren of the police vehicle.

Varanasi News: बैंक में घुसा चोर पुलिस के वाहन का सायरन सुनकर भागा

Sat, 28 Dec 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The thief who entered the bank ran away after hearing the siren of the police vehicle.
बैंक में घुसा चोर पुलिस के वाहन का सायरन सुनकर भागा
विज्ञापन

- एसीपी सारनाथ ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए

संवाद न्यूज एजेंसी

दानगंज। चोलापुर बाजार स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में घुसा चोर पुलिस के वाहन का सायरन सुनकर भाग निकला। एसीपी सारनाथ ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी मानकों पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा है। चोलापुर थाने की पुलिस सीसी फुटेज में कैद चोर को चिह्नित कर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


चोलापुर बाजार में हाल ही में उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा खुली है। बृहस्पतिवार की रात एक चोर हाथ में डंडा लेकर बैंक के बाहर लगे एक कैमरे को तोड़ा। सीसी फुटेज के अनुसार शटर का ताला तोड़ कर वह बैंक के अंदर रात 11:50 बजे प्रवेश किया। बैंक के अंदर लगे कैमरे के कनेक्शन को हटाकर वह चोरी की तैयारी में जुटा। रात 12:10 बजे एसीपी सारनाथ गश्त करते हुए जा रहे थे और उनके वाहन का सायरन बज रहा था। सायरन सुन कर चोर वाहन से भाग निकला। शुक्रवार को बैंक प्रबंधन की सूचना पर चोलापुर थानाध्यक्ष के साथ एसीपी सारनाथ पहुंचे। इस संबंध में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बैंक में रखी हुई नकदी पूरी तरह सुरक्षित है। बैंक प्रबंधन को सेफ्टी अलार्म को सही कराने को कहा गया। कहा गया है कि रात में बैंक की सुरक्षा में एक सिक्योरिटी गार्ड जरूर तैनात रहे। बैंक में रखी जाने वाली नकदी की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed