फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The temperature in Varanasi reached close to 40 degrees in March itself.

Varanasi News: मार्च में ही 40 डिग्री के करीब पहुंचा बनारस का तापमान

Tue, 31 Mar 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The temperature in Varanasi reached close to 40 degrees in March itself.
दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही सोहाना मौसम होते ही नौकायन करते पर्यटक । अमर उजाला
वाराणसी। बनारस का पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है और तापमान मार्च में ही 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सोमवार को 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। 40 डिग्री के साथ प्रयागराज पहले स्थान पर रहा। सोमवार को कड़ी धूप के चलते बनारस का पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में आज बारिश और बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं काशी के आसपास के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की मार्च की तीसरी शाखा के कारण 31 मार्च को कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके बाद गर्मी की रफ्तार बढ़ सकती है। ब्यूरो

दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही सोहाना मौसम होते ही नौकायन करते पर्यटक । अमर उजाला

दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही सोहाना मौसम होते ही नौकायन करते पर्यटक । अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed