फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The team of Maharishi Agastya Vehicle Campaign reached Jabalpur

Varanasi News: जबलपुर पहुंचा महर्षि अगस्त्य वाहन अभियान का दल

Tue, 09 Dec 2025 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The team of Maharishi Agastya Vehicle Campaign reached Jabalpur
काशी तमिल संगमम 4.0 के बहुआयामी कार्यक्रमों के तहत महर्षि अगस्त्य वाहन अभियान के रूप में आयोजित कार रैली ने सोमवार को नागपुर से जबलपुर तक का अपना सफर पूरा किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिद्धा की ओर से आयोजित किए गए योग सत्र से हुई। इसके बाद कार रैली नागपुर से निकली और जबलपुर के लिए आगे बढ़ी। एक दिन पहले ही यह टीम हैदराबाद से नागपुर पहुंची थी। यह कार रैली तमिल और भारतीय विरासत में गहराई से जुड़ी पुरानी सभ्यता के रास्तों को फिर से खोजने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। वैदिक युग के प्रसिद्ध ऋषि अगस्त्य के नाम पर आयोजित हो रहा यह वाहन अभियान तमिलनाडु के तेनकासी से उत्तरप्रदेश के काशी तक का सफर तय करेगा। दो दिसंबर को शुरू हुई यह रैली 10 दिसंबर को काशी पहुंचेगी। लगभग 15-20 कारों और 100 प्रतिभागियों की यह रैली कुल 2,460 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह कार रैली पांड्य शासक आदि वीर पराक्रम पांडियन को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने तमिलनाडु से काशी तक की ऐतिहासिक यात्रा कर पूरे भारत में सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया था। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान शिव के एक मंदिर का निर्माण कराया था, जिसे विश्वनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। जहां यह मंदिर बना, उस जगह का नाम उन्होंने तेनकाशी (दक्षिण काशी) रखा, जो कि हमारी एकता और साझा सभ्यता की विरासत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed