{"_id":"6a3d938c11296e66020cc830","slug":"the-teachers-association-raised-several-demands-including-the-old-pension-scheme-and-promotion-reforms-varanasi-news-c-20-vns1056-1442708-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन, पदोन्नति सुधार समेत कई मांगें उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन, पदोन्नति सुधार समेत कई मांगें उठाईं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वाराणसी में बैठक की। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। संघ ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और पदोन्नति प्रक्रिया में सुधार की मांग की। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक विधायक और प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि संघ हमेशा शिक्षकों के हितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। संघ ने शासन से पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने पर गंभीरता से विचार करने को कहा। नई पेंशन योजना के तहत अंशदान समय पर जमा करने की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव से वार्ता के बाद एकमुश्त धनराशि जारी की गई है। संत सेवक सिंह ने पदोन्नति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
चेतनारायण सिंह ने बताया कि इस पर अपर मुख्य सचिव से वार्ता हुई है। इसके बाद नया आदेश जारी किया गया है। शैक्षिक पत्रिका के संपादक वीरेंद्र प्रताप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ और पेंशन भुगतान में देरी पर चिंता जताई। संघ ने निशुल्क चिकित्सीय सुविधाओं और प्रभावी स्वास्थ्य योजनाओं की भी मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। मौके पर बीरेंद्र तिवारी, संत सेवक सिंह, सुधाकर सिंह, बीरेंद्र सिंह, विवेक सिंह मौजूद रहे।