फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sweetness of chalk latte will give a feeling of special friendship

चॉक लेट की मिठास दिलाएगी खास दोस्ती का अहसास

Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The sweetness of chalk latte will give a feeling of special friendship
लाख कोशिशों के बाद भी दिल की बात न कह पाने वाले युवाओं ने आखिरकार प्रपोज-डे पर नई उमंगों के साथ अपने भाव प्रकट ही कर दिए। इसमें उम्रदराज भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अतीत के झरोखों से पुरानी यादों को ताजा किया तो उनकी आंखें चमक उठीं। लमहों को याद कर दोबारा जीने की ललक उठी। मंगलवार को पार्कों, रेस्टोरेंट व गंगा घाटों पर प्रपोज डे पर युवाओं को जमावड़ा रहा। प्रपोज डे पर नवविवाहित जोड़ों ने भी अपने दिल की बात गुलाब देकर कही। कुछ कपल्स ने घर पर खास अंदाज में एक दूसरे के साथ दिन को यादगार बनाया। नौ फरवरी यानी वेलेंटाइन वीक का तीसरा और सबसे खास दिन है चॉकलेट डे। माना जाता है कि अगर आप किसी से दिल की बात नहीं कह पाते हैं तो एक चॉकलेट यह काम बड़ी खूबसूरती से कर सकता है। रिश्तों में मिठास घोलने वालों की भी कमी नहीं हैं और आज भी शादी के कई साल बाद भी रिश्ते में मिठास बरकरार है।
विज्ञापन

प्यार और अपनेपन ने भरा रिश्ते में मिठास
चौकाघाट निवासी आराधना और भूपेंद्र दूबे की शादी को 26 साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी उनके रिश्ते में प्यार और अपनेपन ने मिठास कायम रखी है। आठ फरवरी को दोनों ने अपनी शादी की 26वीं सालगिरह को खास अंदाज में मनाया। आराधना बताती हैं भूपेंद्र पति से पहले एक सच्चे दोस्त हैं, जो खुशी हो या गम हर पल मेरा साथ देते हैं।
विज्ञापन

साथ निभाने का वादा
नौ साल पहले शादी के बंधन में बंधे पहड़िया निवासी अर्चना व अखंड तब के वादे को बखूबी निभा रहे हैं। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। दोनों हर साल वेलेंटाइन डे पर एक दूसरे से साथ निभाने का वादा करते हैं। अर्चना बताती हैं कि अब तो अखंड बिना कहे ही उनके बातों को समझ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed