फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sun was ineffective, the icy winds made one shiver

Varanasi News: धूप बेअसर, बर्फीली हवाओं ने कंपाया

Mon, 22 Jan 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
The sun was ineffective, the icy winds made one shiver
गाजीपुर। दिन में धूप होने के बाद भी रविवार को लोग गलन से बेहाल दिखे। खिली धूप के बीच चल रही बर्फीली पश्चिमी हवाओं के कारण लोग कंपकंपी का एहसास कर रहे थे। दूसरी तरफ सुबह और शाम के पहर कोहरे का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिला। लोगों को अभी ठंड से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 16.3 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। वहीं पूरे दिन पश्चिमी हवा चलती रही। ठंडी पश्चिमी हवा चलने के कारण दिन में भी गलन का एहसास हो रहा था। जबकि दिन में खिली हुई धूप थी। शाम ढलने के बाद गलन भी बढ़ गई। गलन बढ़ने के बाद लोगों को काफी दिक्कत होने लगी। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। इसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं लोग राहत पाने के लिए घरों में रूम हीटर का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। ठंड के कारण इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। यही कारण है कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां अलावा जल रहे हैं, वहां पर इंसानों के अलावा मवेशियों को भी आग तापते हुए देखा जा रहा है।सेनानी एक्सप्रेस 7 घंटे रही विलंबित
विज्ञापन

गाजीपुर। वाराणसी-छपरा रेलखंड पर कोहरे के कारण ट्रेनों के विलंबित रहने का दौर जारी है। 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सात घंटे विलंबित रही। जबकि 22428 भृगु एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed