{"_id":"6a2f084df5042edd240d47c2","slug":"the-sun-shone-brightly-hot-winds-blew-throughout-the-day-and-the-mercury-again-reached-40-degrees-varanasi-news-c-20-vns1056-1430295-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: इस सप्ताह सताएगी भीषण गर्मी, तीखी हुई धूप, दिन भर चल रहीं गर्म हवाएं, पारा फिर पहुंचा 40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: इस सप्ताह सताएगी भीषण गर्मी, तीखी हुई धूप, दिन भर चल रहीं गर्म हवाएं, पारा फिर पहुंचा 40
Mon, 15 Jun 2026 01:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:30 AM IST
सार
Varanasi News: जून महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होते ही मौसम ने ऐसा करवट लिया कि हर कोई गर्मी से परेशान हो गया है। हालांकि गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को देर शाम घाटों आन्दन लेने पहुचें पर्यटन । संवाद
विस्तार
वाराणसी में दो दिनों से तीखी धूप निकल रही है। दिन में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहा। दिन की तेज धूप का असर यह रहा कि रात में भी गर्मी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। इस कारण अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जून महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत होते ही मौसम ने ऐसा करवट लिया कि हर कोई गर्मी से परेशान हो गया है। रविवार को धूप इतनी तेज रही कि रास्ते पर चलने में सामने से गर्म हवा का अहसास हो रहा था। रात भी अपेक्षाकृत गर्म रही। अधिकतम तापमान, जो शनिवार को 38.9 डिग्री सेल्सियस था, रविवार को बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा। दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और रात में भी मौसम गर्म रहेगा। 20 जून के बाद मानसून की दस्तक हो सकती है। इस बार अच्छी बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन