फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP first AI robotics lab being built at Queens College at Varanasi

Varanasi: क्वींस कॉलेज में बन रही है प्रदेश की पहली एआई रोबोटिक लैब, मुख्य चुनाव आयुक्त कर सकते हैं उद्घाटन

Tue, 18 Nov 2025 05:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 05:56 PM IST
सार

वाराणसी के क्वींस कॉलेज में प्रदेश का पहला एआई रोबोटिक लैब बन रहा है। इसका उद्घाटन आठ दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP first AI robotics lab being built at Queens College at Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर में प्रदेश के पहले एआई रोबोटिक लैब का निर्माण कराया जा रहा है। इसका शुभारंभ आठ दिसंबर को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर सकते हैं। ज्ञानेश कुमार ने इसी कॉलेज से पढ़ाई की है।
विज्ञापन


क्वींस कॉलेज में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रदेश की पहली एआई रोबोटिक लैब है। इसका निर्माण आईआईटी गांधीनगर के प्रोफेसर व क्वींस कॉलेज के ही पूर्व छात्र प्रो. धीरेंद्र सिंह की ओर से कराया जा रहा है। धीरेंद्र ने सीएसआर के तहत 19 लाख रुपये दिए हैं। इसकी मदद से छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रयोगशाला उन्नत शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के केंद्र के रूप में काम करेगी। छात्रों को एआई और रोबोटिक की बुनियादी ढांचे तक पहुंच मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य नवाचार को गति देना, व्यावहारिक कौशल को बढ़ाना, शिक्षा जगत और उद्योग के बीच की खाई को पाटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में मिलेगी सहूलियत

ड्रोन, संवर्धित वास्तविकता (एआर), आभासी वास्तविकता (वीआर) और रोबोटिक्स मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा और सेंसर प्रशिक्षण, प्रमाणन और पेटेंट के अवसर, प्रोजेक्ट पर व्यावहारिक शिक्षा के साथ मेंटरशिप कार्यक्रम और संकाय प्रशिक्षण भी दिया जा सकेगा। इससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा, वास्तविक कौशल विकास, कॅरिअर और नवाचार सहायता के साथ छात्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed