फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The state government is playing vote politics in the name of cow protection: Avimukteshwarananda

गो रक्षा के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है प्रदेश सरकार : अविमुक्तेश्वरानंद

Sun, 22 Mar 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The state government is playing vote politics in the name of cow protection: Avimukteshwarananda
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मथुरा में गोरक्षा के लिए आगे आए फरसा बाबा की मौत पर दुख जताया। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गो रक्षकों पर ही हमला करवा रही है। जो भी गाय को बचाने के लिए आगे आ रहा है, पुलिस उनपर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है। केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में पत्रकारों से शंकराचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार गो रक्षा के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। प्रदेश सरकार अभी तक गोमाता को राजमाता घोषित नहीं कर पाई। प्रदेश में गो मांस की बिक्री भी अभी तक रोक नहीं लगाई गई। बताया कि गो रक्षा और गोमाता को राजमाता का स्थान दिलाने के लिए अभियान प्रदेशभर में चलेगा। इस दौरान शंकराचार्य ने आध्यात्मिक पुस्तक ''''अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र'''' का विमोचन किया। संपादक बटुक योगेश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यह पुस्तक स्वयं शंकराचार्य के गूढ़ और ज्ञानवर्धक प्रवचनों का ही एक संकलन है, जिसे श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए पुस्तक का रूप दिया गया है। इस मौके पर रंजन शर्मा महाराज, किशोर दवे, डॉ. शशिकांत यादव, पंकज पांडेय, डॉ. निशिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed