फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The stage of Banaras woke up in the morning with Prabhavati ragas

वाराणसी: अस्सी घाट पर शुरू हुई गंगा आरती, विरोध में उतरा पंडा समाज, कहा- पूजा-पाठ, आरती कराना सिर्फ हमारा काम

Fri, 22 Oct 2021 09:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
The stage of Banaras woke up in the morning with Prabhavati ragas
अस्सीघाट पर सुबह-ए-बनारस की ओर से कई महिनों बाद शुरू हुआ गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस का मंच एक बार फिर से प्रभाती रागों से जीवंत हो उठा। करीब साढ़े छह महीने के बाद गुरुवार से सुबह-ए-बनारस की संगीतमयी शुरुआत हुई। सूर्योदय के साथ आस्था के सुरों से सजे गीतों ने लंबे अंतराल के बाद हर किसी का मन मोह लिया। कोरोना संक्रमण के कारण आठ अप्रैल को सुबह-ए-बनारस की अंतिम प्रस्तुति हुई थी। तो वहीं, पंडा समाज ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार को अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस की शुरुआत गंगा आरती के साथ हुई। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की ऋषि कन्याओं ने संजीवनी के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार किया। इसके बाद गंगा जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सूर्य को जल अर्घ्य अर्पित किया गया।
विज्ञापन


डॉ. रागिनी सरना ने प्रात: काल राग बैरागी भैरव में विलंबित एक ताल में निबद्ध बंदिश पूरब दिस भये अजोर... से संगीत की शुरुआत की। इसके बाद मध्य एकताल में निबद्ध बंदिश सामवेद सुर अधार...। इसी क्रम में द्रुत एकताल में निबद्ध बंदिश आओ गावो भयो प्रभात....पेश किया। गायन का समापन भजन निर्धन के धन राम हमारे...से हुआ। डॉ. रागिनी के साथ तबले पर डॉ. संदीप राव केवले एवं हारमोनियम पर मानस परिदा ने संगत की। कलाकार को विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान डॉ. प्रीतेश आचार्य, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, डॉ. रत्नेश वर्मा, पं. प्रमोद मिश्रा, रमेश तिवारी, विनय तिवारी, उदय प्रताप सिंह, सुनील शुक्ला, जयप्रकाश, कृष्णमोहन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडा समाज ने संध्या आरती के विरोध में किया प्रदर्शन

पंडा समाज ने सुबह-ए-बनारस की ओर से होने वाली घाट संध्या आरती के विरोध में गुरुवार की शाम से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और धरनारत लोगों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।

पंडा समाज का कहना है कि सुबह-ए-बनारस द्वारा नित्य होने वाली मां गंगा की आरती का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। पूजा पाठ आरती कराने का कार्य हमारा है, न कि सामाजिक संस्थाओं का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed