{"_id":"69ed240cbb82b8cb670958fa","slug":"the-spg-arrived-before-the-pm-and-took-over-security-at-bareka-and-the-airport-varanasi-news-c-20-vns1021-1370202-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीएम से पहले पहुंची एसपीजी ने संभाली बरेका और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीएम से पहले पहुंची एसपीजी ने संभाली बरेका और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एसपीजी की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी के साथ सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। शनिवार दोपहर एसपीजी टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
एसपीजी अधिकारियों ने सबसे पहले बरेका ग्राउंड, जहां पीएम की सभा होनी है, वहां पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद गेस्ट हाउस की गहन जांच की। सुरक्षा के लिहाज से हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट का निरीक्षण किया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत बरेका सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर एसपीजी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा की जा रही है। इस बाबत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस, पीएसी और केंद्रीय बलों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है।
टीम ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और प्रस्तावित रोड मार्गों का भी गहन निरीक्षण किया। रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभा स्थलों पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर संभावित खतरों पर नजर रखने को कहा गया है। वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी एसपीजी ने मंथन किया। पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर लागू करने की तैयारी कर ली है, ताकि आमजन को कम से कम परेशानी हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा समेत एसपीजी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।