फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The SP through a phased movement around BJP

चरणबद्ध आंदोलन के जरिए सपा को घेरेगी भाजपा

Sun, 22 Nov 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 Nov 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
The SP through a phased movement around BJP
प्रदेश में जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा अब आंदोलन की राह चलेगी। भाजपा की रणनीति का खुलासा शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन का आगाज 25 नवंबर से होगा। आंदोलन का पहला चरण कानून व्यवस्था और किसानों को समर्पित होगा जबकि दूसरे चरण में प्रदेश के विकास को भाजपा मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन


वाजपेयी ने पंचवटी लान में आयोजित काशी क्षेत्र की बैठक में बताया कि काशी क्षेत्र के आंदोलन का केंद्र बनारस होगा जबकि ब्रज का आंदोलन अलीगढ़ से संचालित होगा। इसी तरह कानपुर का कन्नौज और गोरखपुर क्षेत्र का आंदोलन आजमगढ़ से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस और अलीगढ़ में आंदोलन 26 नवंबर से तथा कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र में आंदोलन 25 नवंबर से शुरू होगा। बताया कि सप्ताहव्यापी आंदोलन के तहत क्षेत्र के हर जिले में एक-एक दिन धरना-प्रदर्शन होगा। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के सांसद और विधायक करेंगे।

हालांकि संसद का शीत सत्र भी शुरू होने वाला है, लिहाजा सांसदों को रियायत भी दी गई है। साथ ही, कहा गया है कि संसद में उपस्थिति जरूरी न हो तो आंदोलन में शरीक हों। वाजपेयी ने कहा कि पिछले पांच साल में केंद्र  से विकास मद में मिली धनराशि की जानकारी हासिल कर ली गई है।

ऐसे में दूसरा चरण ‘पोल खोल’ होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के इस्तेमाल की गाइड लाइन जारी करने की भी मांग की और कहा जिस तरह से दादरी में अखलाक और जियाउल हक मामले में वोट बैंक की खातिर विवेकाधीन कोष का इस्तेमाल किया गया, वह सरासर गलत है।


उन्होंने धर्म के आधार पर मुआवजा वितरण को गलत बताया। वाजपेयी ने जिलों के सूखाग्रस्त घोषित करने में राज्य सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि केवल 45 जिले ही क्यों, 76 क्यों नहीं? क्या बारिश चेहरा देख कर हुई है? हाल यह है कि पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में है। वाजपेयी ने किसानों को ओलावृष्टि मुआवजा वितरण में भी धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed