फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The soil in hand are itchy throat infections

गले में संक्रमण हाथ में खुजली दे रहे स्वाइल नोट

Fri, 09 Dec 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Dec 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
The soil in hand are itchy throat infections
स्वाइल नोट
नोटबंदी के बाद कैश की कमी से आम लोग जहां रोजाना परेशानियों से दो-चार हो रही है, वहीं बैंक अधिकारी नए संकट का सामना कर रहे हैं। आरबीआई ने जिले में अब तक करीब 100 करोड़ के स्वाइल नोट की आपूर्ति की है। इन खस्ताहाल नोटों से संक्रमण हो रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक ये नोट सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। बैकिंग सूत्रों की मानें तो सामने घाट स्थित एक बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक, गोदौलिया स्थित एक बैंक पर कैशियर समेत अब तक पांच से अधिक लोग इन नोटों से उत्पन्न संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन



एक ओर जहां आरबीआई की ओर से नई करेंसी नहीं आ रही है वहीं घंटों लाइन में लगने के बाद लोगों को कटे-फटे, सड़े-गले और पुराने नोट मिल रहे हैं। कैश की कमी को पूरा करने के लिए अब तक करीब 100 करोड़ के ऐसे नोट बांटे जा चुके हैं। इनमें से 30 करोड़ के अधिक के स्वाइल नोट ग्रामीण बैंक को बांटे गए हैं। करेंसी चेस्ट में सुरक्षित रखने के लिए इन नोटों पर केमिकल लगाया जाता है। कैश की कमी होने पर इन नोटों की गड्डी को अब बैंकों में नए सिरे से भेजा जा रहा है। नोटों की गड्ड्ी से दुर्गंध आ रही है। ऐसे तमाम नोटों को गिनना और उन्हें ग्राहकों को देना अधिकारियों-कर्मचारियों की सेहत पर असर डाल रहा है।
विज्ञापन



घंटों लाइन में लगने के बाद लोगों को 10-20 और 50 रुपये के सड़े-गले, कटे-फटे नोटों की गड्डी मिल रही है। गुरुवार को काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की लहरतारा शाखा पर कुछ ग्राहकों ने ऐसे 10 रुपये की गड्डी को वापस कर दिया।  दूसरी ओर बैंक की ओर से ऐसे नोटों को अलग प्लास्टिक में रखा गया है, जिन्हें लोग वापस किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक और आल इंडिया ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से भी इसकी शिकायत आरबीआई के उप महाप्रबंधक (लखनऊ) समेत अन्य अधिकारियों से की जा चुकी है। महामंत्री सुभाष चंद्र तिवारी ने बताया कि 10-20 के सबसे रद्दी नोट बैंक को दिए गए हैं। कर्मचारी तो इससे परेशान हैं ही, उन्हें ग्राहकों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed