फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The social solidarity rally of Subhaspa in Pindra tomorrow

Varanasi News: सुभासपा की सामाजिक समरता रैली पिंडरा में कल

Sat, 25 Apr 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The social solidarity rally of Subhaspa in Pindra tomorrow
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए 26 अप्रैल को पिंडरा के नेशनल इंटर काॅलेज मैदान में रैली होगी। शुक्रवार को सर्किट हाउस में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने पत्रकारों से कहा कि इस रैली के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर होंगे। इस रैली के माध्यम से महिला अधिकार एवं आरक्षण, सामाजिक न्याय, प्राथमिक विद्यालय स्तर से संविधान की समग्र शिक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर, महिला सुरक्षा, उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने, कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा प्राथमिक स्तर से तकनीकी शिक्षा लागू करने जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कहा कि विपक्षी दलों की ओर से जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि यह रैली समाज को जागरूक करने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed