फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The shore of Sursari will be lit up with the golden aura of the lamps

दीपों की स्वर्णिम आभा से जगमगाएगा सुरसरि का तट

Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The shore of Sursari will be lit up with the golden aura of the lamps
देव दीपावली पर दीयों की स्वर्णिम आभा से सुरसरि का तट स्वर्णमयी आभा से दैदीप्यमान होगा। दीयों की रोशनी से गंगा घाट और गंगा पार रेती भी दमकेगी। आतिशबाजी और बैलून उत्सव आयोजन में चार चांद लगाएंगे। देव दीपावली को शानदार बनाने के लिए आयोजन समितियों की बैठक मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे।
विज्ञापन

देव दीपावली पर काशी में करीब आठ किमी गंगा घाट के अलावा प्रमुख तालाब और कुंड दीयों से सजाए जाएंगे। तैयारियों को पूरा करने और समस्याओं के निस्तारण की कवायद शुरू हो गई है। घाटों से मलबा हटाने में कार्यदायी संस्थाओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुंडाें और तालाबों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न घाटों और तालाबों पर देव दीपावली आयोजन की कमान संभालने वाली समितियों की ओर से घाटों पर दीया जलाने की योजना बना ली गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 19 नवंबर से पहले घाटों पर फैले मलबे को साफ कर दिया जाएगा। कई समितियों ने घाटों की गंदगी के अलावा लाइट को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

15 लाख दीयों से रौशन होेंगे घाट
दीपावली समिति के अध्यक्ष वागीशदत्त शास्त्री ने बताया कि 15 लाख दीयों की रोशनी से गंगा घाट दमकेंगे। काशी के सभी 84 घाटों पर दीया जलाने की योजना है। 21 प्रमुख घाटों पर गंगा आरती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीतल के दीयों से रोशन होगा केदारघाट
केदार घाट पर पांच हजार पीतल के दीये जलाने की तैयारी की गई हैै। सांस्कृतिक गंगा सेवा समिति केदारघाट सोनारपुरा के अध्यक्ष महेश तिवारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से आयोजन के संबंध में मंगलवार को बुलावा पत्र मिला है। वहीं, देव दीपावली पर भद्रवनी सेवा समिति की ओर से भदैनी घाट पर गंगा आरती करने के साथ 21 हजार दीप जलाने की योजना है।
जैन घाट पर दिखेगा महावीर स्वामी का संदेश
दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र प्रभुदास जैन घाट भदैनी के महाप्रबंधक सुरेंद्र जैन ने बताया कि जैन धर्म के सप्तम तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ की जन्मस्थली प्रभु दास जैन घाट पर लगभग 5100 से अधिक दीपों के माध्यम से जैन धर्म के प्रतीक चिन्हों को दर्शाया जाएगा।

दशाश्वमेध घाट पर बनेगी इंडिया गेट की आकृति
मुख्यमंत्री द्वारा महाउत्सव देव दीपावली को दिव्य व भव्य बनाने के आह्वान पर गंगा सेवा निधि के सदस्यों की बैठक रविवार को रथयात्रा स्थित नंदन भवन में हुई। बैठक में दशाश्वमेध घाट पर भव्य फूल मालाओं की लड़ियों से सजावट व दीपों के संख्या सहित इंडिया गेट की आकृति व मां गंगा की भव्य महाआरती के संदर्भ में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed