{"_id":"6aaef39fb84ce9d5c90a9898","slug":"the-shiv-mahapuran-katha-began-with-a-kalash-procession-varanasi-news-c-20-vns1021-1550738-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा
विज्ञापन
श्री काशी धर्मपीठ रामेश्वर मठ, अस्सी से शनिवार सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मठ पहुंची। इसके बाद नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ।
कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और भक्तजन शामिल हुए। धार्मिक वातावरण में विधि-विधान से कलश पूजन के बाद कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास काशी धर्मपीठाधीश्वर स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज ने श्री शिव महापुराण कथा के महात्म्य का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि कथा के दौरान 27 सितंबर तक भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व, भक्ति, ज्ञान और धर्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन से शाम सात बजे तक होगी। कथा में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यजमान नोएडा निवासी संध्या पांडेय और आरपी पांडेय रहे।