फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Secretary of mall security personnel students were beaten up

छात्रसंघ महामंत्री को मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने पीटा

Mon, 07 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 07 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Secretary of mall security personnel students were beaten up

काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ महामंत्री अनीत पटेल समेत चार छात्रों की रविवार की शाम आईपी मॉल में सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि चेकिंग केे नाम पर परेशान किया जा रहा था। मारपीट के दौरान पांच हजार रुपये और सोेने की चेन लूट ली गई।

विज्ञापन

सूचना के बाद अन्य छात्रों ने मॉल पर पथराव करने के बाद चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मॉल केे सामने चक्काजाम रहा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त कराया। बाद में छात्र शिकायत करने सिगरा थाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने मॉल के मालिक मनीष तलवार, मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मॉल के अधिष्ठाता मनीष तलवार का कहना है कि छात्र शराब पीकर ऑडी में हंगामा कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने मना किया तो वह मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीत पटेल, अखिलेश सिंह समेत चार छात्र रविवार की शाम आईपी मॉल में सिनेमा देखने गए थे। उनका कहना है कि सिनेमा देखने के बाद बाहर निकलते समय एक बाउंसर चेकिंग करने के नाम पर उन्हें परेशान करने लगा। कहासुनी के बाद मालिक के सामने ही सात बाउंसरों ने चार छात्रों को एक कमरे में बंद कर दिया।
 उनकी जमकर पिटाई की गई। बाहर निकलने के बाद उनकी सूचना के बाद पचास से ज्यादा छात्र मौकेे पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मॉल पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद मॉल के सामने ही छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। वह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

 करीब आधे घंटे तक जाम लगाने के बाद वह सिगरा थाने पहुंचे। पुलिस के  कार्रवाई के आश्वासन के बाद छात्र भारत माता मंदिर पहुंचे और आगे आंदोलन की रणनीति तय करने लगे। इस बारे में एसओ सिगरा विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनीष तलवार समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मॉल प्रबंधन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed