{"_id":"6163458e8ebc3e6c4f208561","slug":"the-script-to-remove-yogi-will-be-decided-in-the-mahapanchayat-varanasi-news-vns616493248","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में तय होगी योगी को हटाने की पटकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में तय होगी योगी को हटाने की पटकथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभासपा ने रविवार को पिछड़ा वंचित महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आ चुकी है। 27 अक्तूबर को मऊ में होने वाली महापंचायत में योगी सरकार के विदाई की पटकथा लिखी जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए एक बड़े दल से गठबंधन करने का इशारा करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं की राय भी जाननी चाही। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया। उन्होंने योगी सरकार को किसान विरोधी, गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में निर्दोष किसानों पर गाड़ी चढ़वाने का काम शुरू कर किया। आने वाले चुनाव में किसान, नवजवान, बेरोजगार, मजदूर, शोषित, पीड़ित, वंचित इनका एक-एक पाई का हिसाब लेगा।
महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाइए। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, बिजली फ्री मिलेगी। प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, पूर्व अजगरा विधायक कैलाशनाथ सोनकर, डॉ. बलिराज राजभर, रमेश राजभर, गणेश चौहान, शिवलाल यादव, नित्यानंद पांडे आदि ने भी अपने विचार रखे।