फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The scope of PNG will increase in Varanasi and Gas will reach the kitchen in six new areas

वाराणसी में बढ़ेगा पीएनजी का दायरा: छह नए क्षेत्रों में रसोई तक पहुंचेगी गैस, 45 हजार घरों तक पहुंच चुकी है पाइप लाइन 

Fri, 18 Feb 2022 11:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Feb 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
The scope of PNG will increase in Varanasi and Gas will reach the kitchen in six new areas
पीएनजी सेवा। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में पीएनजी का दायरा बढ़ाने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इस साल के अंत तक शहर के छह नए इलाकों में गेल की गैस रसोई घर तक पहुंच जाएगी। शहर के 10 हजार नए परिवारों को पीएनजी का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


फिलहाल अभी करीब आठ हजार परिवारों तक ही पीएनजी पहुंच रही है। गेल के जरिये शहर के हर क्षेत्र के घरों तक पीएनजी पहुंचाने की योजना है। जिससे कि लोगों को एलपीजी की तुलना में कम कीमत पर गैस मुहैया कराया जा सके। इसी क्रम में शहर के छह नए इलाकों का चयन करके काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


पांडेयपुर, शिवपुर, सारनाथ, लहरतारा, सिगरा और महमूरगंज में पाइप लाइन बिछाने का काम पिछले माह से शुरू किया गया है, इसे अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके जरिये करीब 10 हजार घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। गेल की ओर से शहर में पीएनजी परियोजना 2018 से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक तीन चरणों में बरेका, बीएचयू, नेवादा, नगवां, सुंदरपुर आदि इलाकों को कवर किया गया है। पीएनजी के अधिकारियों के अनुसार तीन चरणों में करीब 250 करोड़ की लागत की लागत से काम हुआ है। इससे 45 हजार से अधिक घरों में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए गए हैं व 11 हजार घरों की रसोई में पीएनजी से रोटियां पकाई जा रही हैं।

गांवों तक पहुंचेगी सीएनजी सेवा

पीएनजी ही नहीं सीएनजी के जरिये वाहनों को सस्ते दर पर ईंधन मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही जीरो कार्बन उत्सर्जन से प्रदूषण पर भी रोकथाम की कोशिश की जा रही है। इस क्रम में गेल की ओर से 15 सीएनजी स्टेशन स्थापित किये जा चुके हैं। इससे वाहनों को लाभ मिल रहा है।

रिंग रोड, तरना, नदेसर, सिगरा, बीएलडब्ल्यू, चितईपुर, भेलूपुर, चुरामनपुर, वाराणसी सिटी स्टेशन व खिड़िकिया घाट पर स्टेशन संचालित हो रहा है। करखियांव, राजातालाब, चौबेपुर, रामनगर, चोलापुर, गंगापुर में स्थापित करने के लिए काम चल रहा है। 

गेल के डीजीएम गौरीशंकर मिश्रा का कहना है कि  शहर के छह नए इलाकों में पीनजी के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सीएनजी स्टेशन स्थापित करने का काम भी जारी है। एलपीजी की अपेक्षा पीएनजी गैस की कीमत करीब आधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed