फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The schemes of the central government reached the last rung of the society without any hindrance.

Varanasi News: समाज के अंतिम पायदान तक बिना अड़चन के केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंचीं

Tue, 20 Jun 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The schemes of the central government reached the last rung of the society without any hindrance.
समाज के अंतिम पायदान तक बिना किसी अड़चन के केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंच रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सरकार की सभी योजनाओं को गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया। यह बातें चिरईगांव में सोमवार को भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहीं।
विज्ञापन

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में प्रबुद्ध वर्ग को जानकारी दी। कहा कि 2014 की शुरुआत में देश में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा था। 2014 के आम चुनावों में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधान सेवक बनाकर देश की बागडोर सौंपी। इसके बाद दुनिया की निगाह भारत की ओर और विश्व के नेता पीएम मोदी के साथ खड़े होने में खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि केंद्र में 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने जिन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा था, उन सभी को आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए अनेक योजनाओं के जरिये लागू किया। 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि गरीबों के जीवनस्तर सुधारने के लिए बनी कई योजनाएं गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं। सम्मेलन को विधायक सुशील सिंह और त्रिभुवन राम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हसंराज विश्वकर्मा और संचालन राम प्रकाश दूबे ने किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, लोकसभा क्लस्टर हेड ओम प्रकाश त्रिपाठी, जयनाथ मिश्र, श्रीनिकेतन मिश्र, धर्मेंद्र पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



आज संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री
भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत 20 जून को सिगरा के गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को 12 बजे से कैंट विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल संबोधित करेंगे। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि सम्मेलन के बाद केंद्रीय मंत्री चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे महेंद्र टेक्निकल कॉलेज में शाम चार बजे जनसभा करेंगे। इससे पहले सुबह वे काशी विश्वनाथ के दर्शन, पूजन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed