फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sailors protested regarding the operation of the boat, gave Tahrir

Varanasi News: नौका संचालन को लेकर नाविकों ने दिया धरना, दी तहरीर

Fri, 09 Jun 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The sailors protested regarding the operation of the boat, gave Tahrir
नौका संचालन और राजघाट पर माझी समाज की लगने वाली बारी को लेकर बृहस्पतिवार को नाविकों ने धरना दिया। नाविकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम से मुलाकात की। नाविकों ने उन्हें अपनी समस्या बताई और दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मां गंगा निषाद राज समिति के बैनर तले दिए गए धरने पर नाविकों ने आदमपुर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। नाविक समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहनी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग नौका संचालन की पारी में फर्जी दस्तावेज के दम पर हस्तक्षेप कर रहे हैं और विवाद कर रहे हैं। आदमपुर पुलिस भी उन्हीं लोगों का साथ दे रहे ही है, जो नियमानुसार गलत काम कर रहे हैं। इसके विरोध में बड़ी संख्या में नाविक धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने अध्यक्ष प्रमोद साहनी से बात करने के बाद आश्वस्त किया कि परंपरा के तहत नावों का संचालन और बारी जैसे तय होता आया है। उसी तरह होगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




दूसरे पक्ष का दावा जिला प्रशासन से मिली है अनुमति


राजघाट से चलने वाली नावों के विवाद के मामले में दूसरे पक्ष अजय साहनी और अन्य का कहना है कि उन्हें नगर निगम से नौका संचालन के लिए लाइसेंस मिला है। जिसके आधार पर वह राजघाट से अपनी नावों का संचालन कर रहे हैं। पिछले चार माह से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed