फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sailors beat three youths

Varanasi News: गंगा स्नान करने आए तीन युवकों को नाविकों ने पीटा

Fri, 09 Jun 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The sailors beat three youths
अस्सी घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा स्नान करने आए तीन युवकों को कुछ नाविकों ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और सैलानियों की सूचना पर पुलिस आई तो मारपीट करने वाले आरोपी भाग निकले। वहीं, घाट किनारे रहने वाले लोगों का कहना था कि श्रद्धालुओं और सैलानियों से आए दिन नाविक और अस्थायी दुकान लगाने वाले दुर्व्यवहार करते हैं। पुलिस घाट किनारे मौजूद नहीं रहती है। जब तक पुलिस आती है तो मारपीट करने वाले भाग निकलते हैं।
विज्ञापन

अस्सी घाट पर दोपहर के समय गाजीपुर के नंदगंज के युवक गंगा स्नान करने के लिए गए थे। उनमें से एक युवक ने एक नाव पर खड़े होकर गंगा में छलांग लगाई। इससे नाराज होकर एक नाविक ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नाविक और उसके साथी तीनों युवकों के ऊपर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाविकों ने 10 मिनट तक तीनों को दौड़ा-दौड़ा कर तीनों युवकों को पीटा। घाट पर मौजूद पर्यटक बीचबचाव करने आए लेकिन उग्र नाविकों को देखकर वह पीछे हट गए। सूचना पाकर अस्सी चौकी के पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले आरोपी नाविक भाग निकले थे। पुलिस कर्मियों ने तीनों युवकों का नाम और पता लेकर उन्हें आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed