फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The route from Gudiya Border to Kashi Vishwanath Dham is reserved for Kanwariyas.

Varanasi News: गुड़िया बॉर्डर से काशी विश्वनाथ धाम तक का रूट कांवड़ियों के लिए रिजर्व

Sun, 09 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The route from Gudiya Border to Kashi Vishwanath Dham is reserved for Kanwariyas.
वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक मोहनसराय-चांदपुर चौराहे तक की लेन रिजर्व कर ली गई है। कांवड़ वाहनों के अलावा किसी भी अन्य वाहन का संचालन नहीं होगा। वाराणसी सीमा के मिर्जामुराद के गुड़िया बॉर्डर, रखौना अंडरपास, राजातालाब, मोहनसराय, मुढ़ैला तिराहा से चांदपुर तक बाएं हाथ की लेन पूरे सावन माह में केवल कांवड़ वाहनों के लिए सुरक्षित की गई है।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार की रात 11 बजे खुलने वाली नियमित नो-एंट्री नहीं खोली जाएगी। हालांकि, सब्जी, फल, दूध, समाचार पत्र और एलपीजी गैस ले जाने वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक सिर्फ पैदल यात्रियों को आवाजाही की अनुमति है। रविवार की रात से मंगलवार की सुबह छह बजे तक बेनिया से रामापुरा, खारी कुआं, जंगमबाड़ी और सोनारपुरा-मदनपुरा होते हुए गोदौलिया तक सिर्फ पैदल आवाजाही होगी। मैदागिन-चौक-गोदौलिया मार्ग रोजाना नो व्हीकल जोन है। गोदौलिया-दशाश्वमेध घाट और पीडीआर लक्सा से रामापुरा तक के मार्ग भी नो व्हीकल जोन हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शहर में अंतरजनपदीय और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज और भदोही की ओर से वाराणसी शहर होकर जाने वाली सभी बसों, ट्रकों और बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन सभी भारी वाहनों को आसपास के जनपदों में आवागमन के लिए रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का उपयोग करना होगा। रोडवेज और निजी बसों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रयागराज से वाराणसी आने वाले हल्के सवारी वाहन अपनी निर्धारित दाहिनी लेन पर चलते हुए कछवां रोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से अमरा-अखरी से नीचे उतरेंगे। इसके बाद वे चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, बीएलडब्ल्यू गेट के सामने से ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने तक आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली की ओर से आने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से रखौना ओवरब्रिज होकर हरहुआ के रास्ते वाराणसी शहर में प्रवेश करेंगी। वापसी में भी वे इसी मार्ग का प्रयोग करेंगी। गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर की ओर से आने वाली बसें हरहुआ से गिलट बाजार, शिवपुर चुंगी तिराहा, फुलवरिया, लहरतारा चौराहा होते हुए कैंट बस स्टेशन तक आ-जा सकेंगी। यह व्यवस्था पूरे सावन माह के दौरान प्रभावी रहेगी।


शहर में छह रूटों पर ई-रिक्शा की व्यवस्था लागू

शहर में यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए ऑटो और ई-रिक्शा के लिए छह वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। इनमें गोलगड्डा तिराहा से लकड़मंडी होते हुए विशेश्वरगंज तक और लहुराबीर से जयसिंह चौराहा होते हुए भिखारीपुर तक के रूट शामिल हैं।


पिछले सोमवार से दोगुने श्रद्धालुओं के आने की संभावना
सावन माह के दूसरे सोमवार पर शहर में पिछले सोमवार की अपेक्षा दोगुनी भीड़ पहुंचने की संभावना है। 15 अगस्त से पूर्व छुट्टियां शुरू होने के कारण इस हफ्ते श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा उमड़ेगी। इस हिसाब से कमिश्नरेट पुलिस अपनी तैयारियां कर रही है। अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का समूह भी काशी पहुंच रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की है। यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed