फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The role of doctor in society is important, promote the work of the party

समाज में चिकित्सक की भूमिका अहम, पार्टी के काम का करें प्रचार

Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The role of doctor in society is important, promote the work of the party
भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ की काशी क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालया में हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सक समाज के हर वर्ग से आत्मीयता से जुड़ा रहता है। लोगों को भी चिकित्सक के ऊपर पूर्ण विश्वास रहता है। लोग चिकित्सक की बात को गंभीरता से लेते हैं, ऐसे में चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ कर पार्टी का प्रचार करें।
विज्ञापन

चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभयमणि त्रिपाठी ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है और इतने कम समय में चिकित्सा प्रकोष्ठ को समाज के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ का मंडल स्तर तक गठन करना है, प्रत्येक मंडल में एक संयोजक बनाना है। नए सदस्य बनाने के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाना है। प्रत्येक जिले में कम से कम एक हजार सदस्य बनाने हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ अशोक कुमार राय और संचालन डॉ सुनील मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक, डॉ अशोक सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ सुशील सिन्हा, संतोष सोलापुरकर सहित संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण से मिले भाजपाई
भाजपा के चोलापुर मंडल के महामंत्री विजय चौहान से पिछले दिनों चौकी इंचार्ज के दुर्व्यवहार की शिकायत करने सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एसपी ग्रामीण अमित वर्मा से मिला। जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र, मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed