{"_id":"615ca4398ebc3efaa6443cec","slug":"the-road-from-samnaghat-to-lanka-became-deteriorating-within-a-year-varanasi-news-vns6156501179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में ही खस्ताहाल हो गया सामनेघाट से लंका मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में ही खस्ताहाल हो गया सामनेघाट से लंका मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामनेघाट से लंका तक की दूरी करीब डेढ़ किमी है। यहां पर सड़क का निर्माण एक साल पहले अक्तूबर में किया गया था। लेकिन वर्तमान में मार्ग पर गिट्टियां बिखर गई हैं और सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। बदहाल सड़क पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग मौन है। जबकि इस मार्ग पर बिहार से लेकर चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र के लोग बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर इलाज के लिए आते हैं। एंबुलेंस से हिचकोले खाते मरीज अस्पताल तक पहुंचते हैं। वहीं रोजाना आवागमन करने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यही हाल भदैनी क्षेत्र का है। वहां की भी सड़कें बदहाल है। लेकिन जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
सामनेघाट से बीएचयू ट्रामा सेंटर तक सड़क पर करीब 400 गड्ढे होंगे। बिहार से लेकर चंदौली तक लोग आते हैं। स्थानीय लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। सड़क पर निकलना मुश्किल है। यही हाल रविदास गेट से लेकर सेंट्रल बैंक तक का है। -रविंद्र कुमार सिंह, पार्षद, नगवा
मुख्य मार्ग की हालत तो खराब है ही लिंक मार्ग भी बदहाल हो चुके हैं। बीएचयू ट्रामा सेंटर से संत रविदास पार्क मार्ग के अलावा भदैनी के आसपास की सड़कों पर चलना मुश्किल है। जगरनाथ गली, गोयनका मार्ग सब खराब हो चुका है। -मीनू शर्मा, पार्षद, भदैनी