फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The road could not be built even after eight years, the bridge was left

Varanasi News: आठ वर्ष बाद भी नहीं बन पाई सड़क, पुल बनाकर छोड़ा

Mon, 31 Jul 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The road could not be built even after eight years, the bridge was left
ब्लाक क्षेत्र की ग्रामसभा गरथौली, जयसिंहपुर समेत आसपास के अन्य गांवों की समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। टेंडर होने के आठ साल बाद भी दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इससे पुल भी जुड़ा हुआ। सड़क नहीं बनने से एप्रोच मार्ग का निर्माण भी नहीं हो रहा है। इसका कारण जमीन के मुआवजे का मामला न्यायालय में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गरथौली और जयसिंहपुर गांव के मुख्य मार्गों को जोड़ने के लिए शासन से दो किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की योजना पास हुई थी। गरथौली गांव में वर्ष 2015 में एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया गया है। लेकिन काश्तकारों को जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से सड़क का निर्माण कार्य रुक गया और तब से मामला न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के किसान नेता देव प्रकाश राय, सुभाषचंद्र चौरसिया, रामभवन राम, अच्छेलाल मौर्या, रमाकांत चौरसिया, लालबिहारी साहनी, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र साहनी, रामजी राजभर, रामकवल राम, देवचंद्र साहनी, रामविलास चौरसिया आदि लोगों ने बताया कि सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार धरना प्रदर्शन किया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सड़क के बन जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय के लिए आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed