फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The report will be sent to the rule of unauthorized constructions

शासन को भेजी जाएगी अवैध निर्माणों की रिपोर्ट 

Sat, 07 May 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 07 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
The report will be sent to the rule of unauthorized constructions
कचहरी के समीप वरुणा नदी पर चल रहा सुंदरीकरण का कार्य।
वरुणा नदी के डूब क्षेत्र की नए सिरे से पैमाइश और सीमांकन के बाद अब उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वरुणा कॉरिडोर’ के तहत कराए गए इस सीमांकन में 762 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। रिपोर्ट में इससे जुड़े अन्य पहलुओं से भी शासन को अवगत कराया जाएगा। 10 मई को वरुणा कॉरिडोर की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन यहां आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सचिव के संज्ञान में सभी बातें लाई जाएंगी। उनके निर्देशन में ही आगे की कार्रवाई की रणनीति तैयार होगी। 
विज्ञापन


उधर, सीमांकन के बाद डूब क्षेत्र के दायरे में आए अवैध निर्माणों को लेकर तटवासियों में खलबली मच गई है। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की आशंका से सकते में आए तटवासी वीडीए पर दोहरी नीति का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि डूब क्षेत्र में आने वाले सभी निर्माणों पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए। तटवासियों की नाराजगी को देखते हुए वीडीए भी पसोपेश में है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो डूब क्षेत्र में चिह्नित अवैध निर्माणों के बारे में पूरी जानकारी वीडीए को उपलब्ध कराई गई है। उन्हें तोड़ने की कार्रवाई वीडीए ही करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed