{"_id":"6a2dba62dc8f2f9dc2028da2","slug":"the-railways-will-run-special-trains-for-the-railway-recruitment-board-examination-varanasi-news-c-20-vns1021-1428648-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 13 से 21 जून तक ट्रेनों का संचालन होगा। इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन वाराणसी सिटी से शाम 7:30 बजे चलकर सारनाथ, औड़िहार, जखनियां होते हुए मऊ रात 9:20 बजे पहुंचेगी। यहां से बेल्थरा रोड, लार रोड, भटनी और देवरिया होते हुए गोरखपुर स्टेशन पर रात 2:15 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 14 जून से 21 जून तक गोरखपुर से भोर में 3:15 बजे चलकर देवरिया, भटनी, बेल्थरा रोड, मऊ, जखनियां और औड़िहार होते हुए वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार अनारक्षित कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
उधर, उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 04206 लखनऊ-वाराणसी स्पेशल (अयोध्या कैंट मार्ग से) को 13 जून की शाम 7 बजे लखनऊ से चलाया गया है। ट्रेन नंबर 04208 वाराणसी-गया स्पेशल (पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से) भी शाम 7 बजे चलाई गई। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों की राह आसान होगी।