फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The protocol of monkeypox will be implemented on the lines of Kovid

कोविड की तर्ज पर लागू होगा मंकीपॉक्स का प्रोटोकॉल

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The protocol of monkeypox will be implemented on the lines of Kovid
कोविड की तर्ज पर मंकीपॉक्स से बचाव का प्रोटोकॉल लागू होगा। कोविड प्रोटोकॉल में मरीज को आइसोलेट करने से लेकर अन्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है, ठीक उसी तरह मंकीपॉक्स में भी यही प्रक्रिया अपनाई जानी है। शासन की एडवाइजरी आने के बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों की जांच हो सके, इसको लेकर एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक जांच कराने की सुविधा रहेगी। देश में भले ही मंकीपॉक्स का कोई केस नहीं मिला हो लेकिन जिन देशों में इसका संक्रमण है, वहां मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। इसको लेकर ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि संक्रमित मरीज को तब तक आइसोलेट करके रखा जाएगा, जब तक कि उसके शरीर से संक्रमण का प्रभाव पूरी तरह खत्म न हो जाए। पिछले 21 दिनों में संपर्क में आने वालों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी कराई जाएगी, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन

नर्सिंग होम को देनी होगी जानकारी
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ ही सभी अस्पतालों के संचालकों को भेजे पत्र में शासन की ओर से आया प्रोफार्मा भी भेजा है। यह भी कहा है कि अगर किसी मरीज की जानकारी मिलती है तो जिला सर्विलांस अधिकारी को तुरंत इसकी सूचना प्रोफार्मा के माध्यम से देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंकीपॉक्स की एडवाइजरी आने के बाद बचाव की सभी तैयारियां पूरी करा लीं गईं हैं। कोविड की तरह इसका भी प्रोटोकॉल है। सभी अस्पतालों को इससे बचाव के लिए अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed