फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The program should be viewed seriously migration office bearer

प्रवास कार्यक्रम को गंभीरता से लें पदाधिकारी

Sat, 03 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 03 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
The program should be viewed seriously migration office bearer

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी के प्रभारी ओम माथुर ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि 2017 के विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करनी है तो पार्टी के हरेक सदस्य को पूरी मेहनत से जुटना होगा।

विज्ञापन

 इसलिए वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवास कार्यक्रम को गंभीरता से लें और पार्टी के इस अभियान को गति दें। शुक्रवार को नदेसर स्थित एक होटल में आयोजित काशी क्षेत्र की बैठक में उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के कामकाज, पार्टी के ऑनलाइन सदस्यता अभियान, महासंपर्क अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान माथुर ने कहा कि टिकट वितरण में स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत मिली है। यह अच्छा संकेत नहीं है। हमारा मिशन 2017 है। हमें निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर बड़े लक्ष्य को हासिल करने के बारे में सोचना है। कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएं और उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी को पंचायत चुनाव में बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त किया। बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक धवन,  काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, महामंत्री देवेंद्र सिंह, शंकर गिरी, डॉ. दयाशंकर मिश्रा, गोविंद नारायण शुक्ला, राकेश त्रिवेदी, प्रभाशंकर पांडेय, मनोज जायसवाल, बृजेंद्र राय, रामतेज पांडेय, डॉ. एमपी सिंह, सुदामा पटेल एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed