फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The problem of network congestion in ghats and fairs will go away in five years, 6G network will start after 2030.

Varanasi News: घाटों और मेलों में नेटवर्क कंजेशन की समस्या पांच साल में होगी दूर, 2030 के बाद शुरू होगा 6जी नेटवर्क

Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The problem of network congestion in ghats and fairs will go away in five years, 6G network will start after 2030.
- इंटीग्रेटेड सेंसिंग एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की मदद से एक टावर का लोड दूसरे को होगा ट्रांसफर
विज्ञापन

- आईआईटी बीएचयू अगले पांच साल में पूरा करेगा 6जी पर शोध, तकनीक विकास और क्रियान्वयन में पांच साल का अंतर

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी के घाटों और त्योहारों व मेलों में नेटवर्क कंजेशन की समस्या अगले पांच साल में दूर हो जाएगी। किसी टावर पर ज्यादा पब्लिक लोड होगा तो उसे दूसरे टावर पर ट्रांसफर करने की तकनीक ईजाद की जा रही है। इतना ही नहीं 2030 के बाद 6जी नेटवर्क भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए आईआईटी बीएचयू में इंटीग्रेटेड सेंसिंग एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पर काम चल रहा है।
आईआईटी बीएचयू के एबीएलटी हाॅल में वायरलेस बॉडी एरिया नेटवर्क्स थीम पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 19वें ईएआई बॉडीनेट्स 2024 में ये बातें सामने आईं। पहली बार ये कॉन्फ्रेंस भारत में हो रहा है। इसमें ''''भारत 6जी'''' कार्यशाला भी चल रही है। कार्यक्रम के संयोजक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के संचार वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि इंटीग्रेटेड सेंसिंग एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की मदद से नेटवर्क कंजेशन की समस्या को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले पांच साल में नेटवर्क टावर में ये सेंसर लगाए जाएंगे। इससे पता चल सकेगा कि किस टावर पर कितने लोगों का लोड है। रियल टाइम में लोड पता होगा तो नेटवर्क को दूसरे टावर पर ट्रांसफर किया जा सकता है। जैसे यदि किसी टावर पर 10 हजार लोगों का लोड है और दूसरे टावर पर दो हजार का तो पहले टावर से दूसरे टावर पर लोड ट्रांसफर कर उसे बराबर यानी छह-छह हजार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अतुल के मुताबिक तकनीक का विकास करने और उसे लागू करने में पांच साल का अंतर होता है। 5जी नेटवर्क को लॉन्च करने के दौरान ऐसा देखा गया है। 2020 के बाद से 6जी पर रिसर्च शुरू हुआ है। इस लिहाज से 2030 के बाद 6जी नेटवर्क शुरू हो जाएगा।

---

140 वैज्ञानिकों ने देखी गंगा आरती
कार्यक्रम के समापन के बाद देश-विदेश से आए 140 वैज्ञानिकों के दल ने रविवार की शाम गंगा आरती देखी। इससे पहले संस्थान स्थित एबीएलटी हाॅल में कॉन्फ्रेंस की शुरुआत निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने की। मुख्य अतिथि भारत में 6जी के डायरेक्टर राजेश कुमार पाठक और बीएसएनएल चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रॉबर्ट रवि समेत दुनिया भर से 120 से ज्यादा वैज्ञानिक मौजूद थे। कार्यक्रम में 10 से ज्यादा अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed