Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Prime Minister will visit Kashi after Shivratri and will give gifts worth more than Rs 1,000 crore.

Varanasi News: शिवरात्रि के बाद काशी आएंगे प्रधानमंत्री, हजार करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात

Mon, 02 Feb 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister will visit Kashi after Shivratri and will give gifts worth more than Rs 1,000 crore.
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवरात्रि के बाद काशी के दौरे पर आ सकते हैं। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न विभागों से उन योजनाओं और परियोजनाओं की सूची मांगी गई है, जिनका प्रधानमंत्री शिलान्यास या लोकार्पण कर सकते हैं। अनुमान है कि इस दौरे में काशी को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी विभागों से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की सूची मांगी है, ताकि शिलान्यास और लोकार्पण का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा सके। विभागों के अनुसार कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन का शिलान्यास पीएम मोदी कर सकते हैं। वहीं जल निगम की ओर से प्रस्तावित सोलर पार्क और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। शहर के ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाले सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, नगर निगम के नए सदन भवन, और काशी रोपवे परियोजना भी प्रधानमंत्री के एजेंडे में शामिल रहेंगी। इसके अलावा रामनगर में बन रहे वृद्धाश्रम और वर्किंग वुमेन हॉस्टल का शिलान्यास भी संभावित है।
विज्ञापन

ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत सर्किट हाउस परिसर में प्रदेश का पहला साइलेंट सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जो बिना शोर के संचालित होगा। इसे भी प्रधानमंत्री की सौगातों में शामिल किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों, एनएचएआई के हाईवे प्रोजेक्ट, जिला अस्पतालों में बनने वाले डे केयर सेंटर, और बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के शिलान्यास की भी तैयारी चल रही है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित सभी परियोजनाओं की कुल लागत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed