फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The primacy given to the dignity of Tulsi Ram

तुलसी ने श्रीराम की मर्यादा को दी प्रधानता

Thu, 11 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 11 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
आदि कवि तुलसीदास की जयंती पर बुधवार को विभिन्न संस्थानों की ओर से समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके द्वारा रचित काव्यों पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि तुलसीदास ने भक्ति और ज्ञान की गंगा प्रवाहित की है। जन्म के समय ही जहां उन्होंने राम-राम का उच्चारण किया था, वहीं आगे चलकर रामचरितमानस लिखा। सुमेरुपीठ काशीपुरी स्थित जगदगुरु शंकराचार्य महासंस्थानम में आयोजित कार्यक्रम में विनयपत्रिका के भजनों के माध्यम से गुणगान किया।
विज्ञापन



सुमेरुपीठ में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि तुलसीदास ने जिस रामचरितमानस को लिखा था, वह धर्म-भक्ति और ज्ञान की त्रिवेणी के रुप में लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। इसमें उन्होंने भगवान राम के वैभव से कहीं अधिक उनके मर्यादा को प्रधानता देकर श्रद्धालुओं की भावना को प्रगाढ़ बनाने का काम किया।  इस दौरान दंडी समाज के अध्यक्ष स्वामी राजेश्वर आश्रम, महामंत्री स्वामी प्रकाश देव आश्रम, स्वामी अखंडानंद तीर्थ, ओंकारनाथ दूबे, डॉ. लक्ष्मण तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे। नागरी प्रचारणी सभा द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गणेश दत्त दूबे ने कहा कि तुलसीदास ने साहित्य का जितना व्यापक अध्ययन किया, उसका वृतांत कविता में दिखता है।
विज्ञापन



डॉ.रामसुधार सिंह ने कहा कि तुलसी को स्मरण करना मानव मूल्यों को स्मरण करने के बराबर हैं।  हिमांशु उपाध्याय ने मानस पाठ के संदेशों को जीवन में उतारने में बल दिया। इस दौरान सभाजीत शुक्ल, डॉ.विजयेंद्र नाथ मिश्र, नरोत्तम शिल्पी सहित कई लोग मौजूद रहे। तुलसीमानस मंदिर में तुलसीदास की प्रतिमा का विशेषार्चन हुआ। इस मौके पर मानस मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी मधुसूदन सुरेका, प्रदीप कुमार, शिवजी सिंह, त्रिलोचन शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed