{"_id":"63d4a2b96ddb870c8d72a032","slug":"the-prices-of-flour-maida-and-semolina-increased-there-was-a-huge-jump-in-the-prices-of-spices-2023-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का तड़का: आटा, मैदा और सूजी के दाम बढ़े, मसालों की कीमतों में भारी उछाल, ये हैं बढ़े हुए रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का तड़का: आटा, मैदा और सूजी के दाम बढ़े, मसालों की कीमतों में भारी उछाल, ये हैं बढ़े हुए रेट
Sat, 28 Jan 2023 09:51 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:51 AM IST
सार
गोलादीना नाथ के मसाला व्यापारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पहले 300 रुपये किलो मिलने वाला जीरा 60 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ। इसी तरह सौंफ 30 रुपये और काली मिर्च 40 रुपये महंगी हुई है।
विज्ञापन
महंगाई की मार झेल रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गेहूं की कीमत बढ़ने से मंडी में आटा, मैदा, सूजी महंगा हो गया है। वहीं तड़के की स्वाद बढ़ाने वाला जीरा सहित कई मसालों की कीमतों में भी उछाल आया है। बीते 15 दिनों में कुछ मसालों और गेहूं से तैयार होने खाद्य उत्पादों में पांच रुपये 50 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
गोलादीना नाथ के मसाला व्यापारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पहले 300 रुपये किलो मिलने वाला जीरा 60 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ। इसी तरह सौंफ 30 रुपये और काली मिर्च 40 रुपये महंगी हुई है। उधर विशेश्वरगंज मंडी के व्यापारी रामधनी ने बताया कि इन दिनों गेहूं की कीमत बढ़ने से आटा, मैदा, सूजी की कीमत 35 रुपये किलो हो गई है जो 30 से 32 रुपये थी। आने वाले दो से तीन महीनों में गेहूं से बने उत्पाद और महंगे होने संभावना है।
विज्ञापन
रोटी
- फोटो : Istock
ये है बढ़ी हुई कीमतें
खाद्य उत्पाद पहले अब
आटा 32 35
सूजी 30 35
मैदा 30 35
मसाला के भाव
जीरा 300 360
सौंफ 170 200
काली मिर्च 520 560
खाद्य उत्पाद पहले अब
आटा 32 35
सूजी 30 35
मैदा 30 35
मसाला के भाव
जीरा 300 360
सौंफ 170 200
काली मिर्च 520 560