{"_id":"582a23944f1c1b7b388fe6d0","slug":"the-president-will-review-the-academic-environment-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक माहौल की समीक्षा करेंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक माहौल की समीक्षा करेंगे राष्ट्रपति
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 15 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक माहौल, सुविधाओं, पाठ्यक्रमों की समीक्षा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इसके लिए 16 से 18 नवंबर तक राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक होगी। इसमें औद्योगिक, समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े बड़े चेहरे भी मौजूद रहेंगे।
विश्व स्तर पर देश के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग सुधारने के उद्देश्य से यूजीसी, मंत्रालय ने कुलपतियोें की राय जानने का निर्णय लिया है। इसके तहत गत सात अक्तूबर को बीएचयू में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक हुई थी।
इसमें गुणवत्ता बढ़ाने, शोध, इनोवेशन, कौशल विकास, पाठ्यक्रमों, बुनियादी सुविधाओं आदि पर चर्चा हुई थी। अब राष्ट्रपति के साथ होने वाली बैठक में गरीब छात्रों के दाखिले, पाठ्यक्रम की समीक्षा, बदलाव, कैंपस में उद्योग क्षेत्र और आर्थिक विकास मुद्दे पर होने वाली गतिविधियों आदि पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की अध्यक्षता में होने वाली कुलपतियों की बैठक में शिक्षा की बेहतरी, पाठ्यक्रमों में बदलाव, रैंकिंग सुधारने आदि पर विस्तृत चर्चा होगी। इस तरह की बैठकों से निश्चित ही विश्वविद्यालयों की तस्वीर बदलेगी। - प्रो. जीसी त्रिपाठी, कुलपति, बीएचयू