फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The police arrived after the news of the robbery at the jewelery shop but the matter was something else

Varanasi: आभूषण की दुकान में डकैती की खबर पर पहुंची पुलिस, लेकिन मामला था कुछ और

Tue, 16 Aug 2022 06:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 16 Aug 2022 06:54 PM IST
सार

वाराणसी के चंद्रा आभूषण में मंगलवार दोपहर डकैती की सूचना पर कैंट पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। लेकिन जांच करने पर पता चला कि मामला ही कुछ और था। 

विज्ञापन
The police arrived after the news of the robbery at the jewelery shop but the matter was something else
चंद्रा आभूषण की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्दली बाजार स्थित चंद्रा आभूषण में मंगलवार दोपहर डकैती की सूचना पर कैंट पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। लेकिन जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो मामला आपसी किरायेदारी विवाद का निकला। तब जाकर कैंट पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


आभूषण भंडार के मालिक प्रशांत सिंह और मकान मालिक बृजेश सिंह से एग्रीमेंट किराएदारी  का विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच प्रथम तल पर मकान मालिक बृजेश सिंह द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि ड्रिल मशीन से छत को तोड़ा जा रहा था और मना करने पर उसी रास्ते डकैती करने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन


जिस पर आभूषण भंडार के मालिक प्रशांत सिंह ने 112 नंबर पुलिस को डकैती करने की सूचना दे दी।इस संबंध में चौकी प्रभारी अर्दली बाजार सुनील कुमार ने बताया कि मामला किराएदार के विवाद का है। जिसका प्रकरण न्यायालय में भी चल रहा है। हालांकि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed