{"_id":"62fb76734ab1a40bfc547c17","slug":"the-police-arrived-after-the-news-of-the-robbery-at-the-jewelery-shop-but-the-matter-was-something-else","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आभूषण की दुकान में डकैती की खबर पर पहुंची पुलिस, लेकिन मामला था कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आभूषण की दुकान में डकैती की खबर पर पहुंची पुलिस, लेकिन मामला था कुछ और
Tue, 16 Aug 2022 06:54 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 16 Aug 2022 06:54 PM IST
सार
वाराणसी के चंद्रा आभूषण में मंगलवार दोपहर डकैती की सूचना पर कैंट पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। लेकिन जांच करने पर पता चला कि मामला ही कुछ और था।
विज्ञापन
चंद्रा आभूषण की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अर्दली बाजार स्थित चंद्रा आभूषण में मंगलवार दोपहर डकैती की सूचना पर कैंट पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। लेकिन जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो मामला आपसी किरायेदारी विवाद का निकला। तब जाकर कैंट पुलिस ने राहत की सांस ली।
आभूषण भंडार के मालिक प्रशांत सिंह और मकान मालिक बृजेश सिंह से एग्रीमेंट किराएदारी का विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच प्रथम तल पर मकान मालिक बृजेश सिंह द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि ड्रिल मशीन से छत को तोड़ा जा रहा था और मना करने पर उसी रास्ते डकैती करने की धमकी दी जा रही थी।
जिस पर आभूषण भंडार के मालिक प्रशांत सिंह ने 112 नंबर पुलिस को डकैती करने की सूचना दे दी।इस संबंध में चौकी प्रभारी अर्दली बाजार सुनील कुमार ने बताया कि मामला किराएदार के विवाद का है। जिसका प्रकरण न्यायालय में भी चल रहा है। हालांकि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है।