फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   the petrol pump of purvanchal are targetd by six loafars

छह बदमाशों के निशाने पर है पूर्वांचल के पेट्रोल पंप

Tue, 21 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
the petrol pump of purvanchal are targetd by six loafars
पेट्रोल पंप - फोटो : demo pic
आजमगढ़ जिले के  चक्रपानपुर बाजार के समीप छह फरवरी की देर शाम पंप के मैनेजर रतन झा की हत्या कर 1.34 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस को इस बात का पता चला है कि ऐसी घटनाओं का अंजाम देने वाला छह बदमाशों का गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन


इनके निशाने पर पूर्वांचल के पेट्रोल पंप हैं। पुलिस की मानें तो इस गिरोह के सदस्य अब तक आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर जिले के दुल्हपुर और जौनपुर जिले में स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों को लूट चुके हैं।  घटनाक्रम पर गौर करें तो बिहार निवासी  रतन झा चक्रपानपुर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर था।
विज्ञापन

छह फरवरी की देर शाम रतन अपनी केबिन में बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश तेल भराने पहुंचे।

गाड़ी में तेल भराने के बाद बदमाश भुगतान के लिए मैनेजर की केबिन में चले गए। इनके पीछे सेल्समैन भी पहुंचा। बदमाश मैनेजर रतन झा को तमंचे से भयभीत कर उसके पास मौजूद 1.34 लाख रुपये ले लिए और चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बदमाश गमछे से मुंह बांधा हुआ था। जबकि दूसरा हेलमेट पहना था। रतन झा ने बदमाशों के कृत्य का विरोध करते हुए उन्हें मारने के लिए डंडा उठाया। तभी बदमाशों में से एक ने सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

यह पूरा दृश्य पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना के बाद जांच में जुटी टीम सीसीटीवी कैमरे में कैद फूटेज के जरिए आसपास के जिलों से संपर्क की तो पता चला कि इसी तर्ज पर बदमाशों ने बीते दिनों गाजीपुर जिले के दुल्हपुर और जौनपुर जिले में भी इसी तर्ज पर लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।


घटना के समय किसी स्थान पर इनकी संख्या दो, तो किसी स्थान पर चार या छह सदस्य शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक छह सदस्यी इस गिरोह के बदमाश एक जिले में घटना को अंजाम देने के बाद कुछ दिन के लिए भूमिगत हो जाते हैं।

माहौल ठंडा हो जाने के बाद दूसरे जिले में जाकर पंपों की रैकी करते हैं। बाद में योजनाबद्ध तरीके से घटनाओं को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed