फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The one who will give old pension, the tension of forming the government will be removed from the same party

जो देगा पुरानी पेंशन, उसी दल की दूर होगी सरकार बनाने की टेंशन

Mon, 07 Feb 2022 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
The one who will give old pension, the tension of forming the government will be removed from the same party
सत्ता संग्राम का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों के नेता वादों की बारिश से मतदाताओं को भिगोने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन इन बार हालात बदले हुए हैं। जनता जनप्रतिनिधियों से हिसाब मांगने के मूड में है। केवल वादों से इस बार बेड़ा पार नहीं हो पाएगा। जहां आम जनता मूलभूत सुविधाएं चाहती है, वहीं पुरानी पेंशन व महंगाई मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ा मुद्दा है। रविवार को अमर उजाला की ओर से लहरतारा स्थित आकाश बिल्डर्स में आयोजित वोटर अड्डा में मतदाताओं ने अपने मन की बात बताई। मतदाताओं का कहना था कि कोरोना के कारण व्यापार और उद्योग को काफी नुकसान हुआ है, जिससे व्यापारी अब तक उबर नहीं पाया है। मतदाताओं की माने तो आने वाली सरकार को शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

युवाओं को मिले रोजगार
अपने क्षेत्र के विकास की मांग को लेकर मतदान करेंगे। घर के बच्चे शिक्षा पूरी कर घर बैठे हैं, सरकार को इन युवाओं को बेहतर रोजगार के साधन मुहैया कराना चाहिए।- माधवी सिंह
विज्ञापन

महंगाई पर लगे लगाम
कोरोना के कारण व्यापार में मंदी की स्थिति है। मंहगाई काफी बढ़ गई है, आम आदमी इससे परेशान है। सिलिंडर से लेकर स्कूल फीस, आने वाली सरकार इन मुद्दों पर काम करना चाहिए।-ममता जायसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था हो मजबूत
कोरोना में सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा क्षेत्र को हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। शिक्षकों के लिए सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करें। - डॉ. आभा गुप्ता
व्यापारियों को मिले मदद
मध्यमवर्गीय परिवार अपने काम के जरिए ही अपना घर चलाता है। कोरोना में छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है, इन व्यापारियों के लिए भी सरकार को मदद मुहैया करानी चाहिए।- रीता जायसवाल
जन समस्याएं हों दूर
जाति और धर्म के आधार पर वोट करना गलत है, हम उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जिनके मुद्दे में शहर का विकास हो और वो जनता की समस्याओं को समझकर उसे दूर कराए।- रीना जायसवाल
बहाल हो पुरानी पेंशन
सरकार ने शिक्षक कर्मचारियों से पेंशन का हक छीन लिया, लेकिन सांसद, विधायक, मंत्री अपने लिए पुरानी पेंशन योजनाएं बनाए हुए हैं। नई सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए।- मुकुल मौर्या
रोजगार का मिले अवसर
शहर के हुनरमंद युवाओं को अवसर के अभाव में शहर से बाहर जाकर नौकरी करनी पड़ती है, ऐसी सरकार हो जो अपने शहर में युवाओं और महिलाओं को रोजगार मुहैया कराए।- रचना पांडेय

जाति-धर्म का विरोध
जो जाति-धर्म की राजनीति करेगा उसे वोट नहीं दूंगी। मैं चाहती हूं कि लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने वाली और समता के आधार पर काम करने वाली सरकार बने।- कौशिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed