फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The old building earthquake resistant can also be made

पुराने भवन भी बन सकते हैं भूकंपरोधी

Tue, 28 Apr 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 28 Apr 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
The old building earthquake resistant can also be made
कहते हैं ‘जब जागो तभी सवेरा’। काशी से करीब छह सौ किलोमीटर की दूरी पर नेपाल में आए भूकंप और यहां महसूस हुए झटकों को शहरवासियों को भी गंभीरता से लेने की जरूरत है। वाराणसी विकास प्राधिकरण क्या कार्ययोजना बनाएगा, क्या प्रशासनिक इंतजाम होंगे, इसे भूलकर खुद और परिवार की सुरक्षा के लिए पुराने मकानों को हर हाल में भूकंपरोधी से तकनीक से लैस करना होगा। ‘रेट्रोफिटिंग’ तकनीक के सहारे यह संभव है। इसके बारे में भारतीय मानक ब्यूरो से मान्यता प्राप्त कोई भी सिविल इंजीनियर (स्ट्रक्चरल) जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार शहर में एक लाख सत्तर हजार से अधिक मकान हैं। इनमें से कितने भूकंपरोधी तकनीक से लैस हैं, इसकी जानकारी विकास प्राधिकरण को भी नहीं है। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के जानकारों के अनुसार ‘रेट्रोफिटिंग’ से पुराने मकान जिनमें पिलर नहीं हैं, उन्हें भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित किया जा सकता है। इसके तकनीक के तहत पुराने भवन के दरवाजों और खिड़कियों के ऊपरी हिस्सों में जहां से छत शुरू होती है, लिंटर बीम डाले जाते हैं। भवन की दीवारों के कोनों को लिंटर बीम के जरिये आपस में जोड़ दिया जाता है। लिंटर बीम में लोहे की छड़ों और स्टील का प्रयोग किया जाता है। इससे मकान को मजबूती मिलती है आैर भूकंप के दौरान 80 से 85 फीसदी तक नुकसान की आशंका कम हो जाती है और झटके लगने पर भी पिलर वाले मकान की तरह ये भी हिलते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed