फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election Result 2022 varanasi The old and new faces made the Congress known

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव में क्यों हुई कांग्रेस की किरकिरी, जानिए हार का प्रमुख कारण

Fri, 11 Mar 2022 10:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 10:08 AM IST
सार

वाराणसी की आठ विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस हर जगह बेदम नजर आई। छह विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। 

विज्ञापन
UP Election Result 2022 varanasi The old and new faces made the Congress known
वाराणसी में राहुल गांधी और प्रियंका ने किया था चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी खूब किरकिरी कराई। खोखले संगठन और अंदरखाने की लड़ाई के कारण आठ विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस हर जगह बेदम नजर आई। टिकट वितरण में पुरनिये और नए चेहरे आलाकमान की उम्मीदों पर दूर-दूर तक खरे नहीं उतरे। कैंट और पिंडरा विधानसभा को छोड़ दें तो बाकी छह विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।

विज्ञापन


कांग्रेस आलाकमान ने टिकट बंटवारे में न स्थानीय संगठन की बात सुनी और न ही पार्टी के पुरनिए नेताओं की। मनमाने ढंग से हुए टिकट वितरण का ही खामियाजा रहा कि प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही विरोध भी शुरू हो गया। सबसे अधिक शहर दक्षिणी के प्रत्याशी का विरोध हुआ और कार्यकर्ताओं ने तो विरोध में जुलूस निकालकर टिकट बदलने की भी मांग की।
विज्ञापन


 परंपरागत वोट से भी दूर हुई कांग्रेस
इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी को शहर दक्षिणी में अपने परंपरागत वोट भी नहीं मिले। पिछले चुनाव में कांग्रेस जहां दूसरे नंबर पर थी वहीं वर्तमान चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सकीं। वहीं, महिला कांग्रेस की स्थानीय नेताओं को भी टिकट वितरण में पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में थमी भाजपा की हवा, आजमगढ़ और गाजीपुर में सपा ने किया क्लीन स्वीप, भाजपा को सात सीटों का नुकसान 

कैंट विधानसभा से रेखा शर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने का भी ऐलान किया था। प्रियंका और राहुल ने बातचीत करके रेखा शर्मा को मना लिया। टिकट वितरण करने में आवेदकों को पार्टी ने दरकिनार करते हुए ऐसे-ऐसे चेहरों को प्रत्याशी बनाया जिन्हें जनता पहचानती तक नहीं थी।

कांग्रेस नेता ने निकाली भड़ास, कहा- प्रदेश अध्यक्ष, सारे पदाधिकारी दें इस्तीफा

कांग्रेस पीसीसी की सदस्य पूनम कुंडू ने पार्टी की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के सारे अधिकारियों से इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस खोखली निकली और खोखला संगठन पार्टी की बर्बादी का कारण होता है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, संदीप सिंह और राजेश तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गुमराह किया। जब तक जनता विहीन बड़े नेताओं का दखल संगठन में बना रहेगा तब तक संगठन बेहतर नहीं हो सकता है। इस बार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मारी गई, बल्कि कुल्हाड़ी पर पैर मारा गया है।
देखें तस्वीरें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया रंग से खेली जीत की होली, बुलडोजर पर जुलूस निकाल मनाया जश्न
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed